
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के जनसंपर्क अधिकारी ताजेंद्र नेगी की माता सुमेरा देवी नेगी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। उनके निधन के बाद से ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में शोक की लहर है।
बुधवार सुबह सुमेरा देवी नेगी का आकस्मिक निधन होने के बाद आसपास के लोग और भाजपा कार्यकर्ता ताजेंद्र नेगी व उनके परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए ढालवाला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी ताजेंद्र व उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। दु:ख की इस घड़ी में उन्होंने सुमेरा देवी की आत्मशांति के लिए कामना भी की।पुत्र ताजेंद्र नेगी ने बताया की उनकी माता पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहीं थी ।
सुमेरा देवी का अंतिम संस्कार पूर्णानंद घाट पर किया गया, जिसमें राजनीति के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।उनका अंतिम संस्कार पूर्णानंद घाट पर किया जाएगा।