Nitya Samachar UK
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय स्थित मंगलम पैलेस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की गई। अभियान के जरिए जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस के प्रमुख नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों और संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने और संगठन के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अभियान के तहत संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े सुझाव भी रखे। अभियान के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की बात कही गई।
जिला बदायूं के संगठन सृजन अभियान के ऑब्जर्वर राजपाल खरोला ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत आधार देना और कांग्रेस की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
बैठक में ये प्रमुख लोग रहे मौजूद👇
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर, PCC ऑब्जर्वर हेमन्त चाहर, पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह, वर्ष 2022 के विधायक प्रत्याशी राजबीर सिंह यादव, ममता प्रजापति, अंकित चौहान, रजनी सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, नगर, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

