
Nitya Samachar UK
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के तबादले कर दिए। शासन की ओर से जारी तीन अलग-अलग आदेशों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था बदली गई है तो कई महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिव, निदेशक और आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह पंतियाल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
IAS अधिकारियों के तबादले
आनंद बर्धन को उच्च शिक्षा विभाग
आईएएस आनंद बर्धन, जो अब तक सचिव पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से हटाया गया उच्च शिक्षा विभाग
आईएएस डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। वह अब तकनीकी शिक्षा विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
विनय शंकर पांडे को स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन
आईएएस विनय शंकर पांडे को सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें आयुष्मान स्वास्थ्य और यूके हेल्थ सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी भी दी गई है। उनसे गढ़वाल मंडल आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है।
सविन बंसल बने सचिव नियोजन
देहरादून के जिलाधिकारी एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे आईएएस सविन बंसल को सचिव नियोजन विभाग नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अब नया प्रशासनिक ढांचा तैयार किया गया है।
आनंद स्वरूप को मिली गढ़वाल मंडल की जिम्मेदारी
आईएएस आनंद स्वरूप को सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से हटाकर गढ़वाल मंडल का आयुक्त बनाया गया है। उनके पास यू-प्रिपेयर परियोजना का दायित्व भी था, जो अब वापस लिया गया है।
आशीष चौहान बने स्मार्ट सिटी सीईओ
आईएएस आशीष चौहान को उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) से हटाकर देहरादून स्मार्ट सिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।
अभिषेक रुहेला को PMGSY की जिम्मेदारी
आईएएस अभिषेक रुहेला को पर्यटन विभाग और पर्यटन विकास परिषद से हटाकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सौरभ गहरवार को आपदा प्रबंधन विभाग
आईएएस सौरभ गहरवार को उद्योग विभाग से हटाकर अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग तथा यू-प्रिपेयर परियोजना का परियोजना निदेशक बनाया गया है।
आलोक कुमार पांडे बने नगर आयुक्त देहरादून
आईएएस आलोक कुमार पांडे को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, ITDA, हिल्ट्रॉन और PMGSY की जिम्मेदारियों से मुक्त कर नगर निगम देहरादून का नगर आयुक्त बनाया गया है।
नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग
नगर आयुक्त देहरादून रहीं आईएएस नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
संदीप तिवारी को नई जिम्मेदारी
समाज कल्याण निदेशक हल्द्वानी रहे आईएएस संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी जीएमवीएन नियुक्त किया गया है।
दीप्ति सिंह को अल्पसंख्यक कल्याण एवं खेल विभाग
आईएएस दीप्ति सिंह को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और कर्मचारी बीमा योजना के पद से हटाकर निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, प्रबंध निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण निगम तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है।
प्रतीक जैन बने आयुक्त कर
आईएएस प्रतीक जैन को एमडी जीएमवीएन के पद से हटाकर आयुक्त कर एवं महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है।
अपूर्वा पांडे को बागेश्वर की डीएम
आईएएस अपूर्वा पांडे को पेयजल विभाग से हटाकर बागेश्वर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
आकाशा कोंडे बनीं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा
बागेश्वर की जिलाधिकारी आकाशा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक कर्मचारी बीमा योजना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारियों के तबादले
गिरधारी सिंह रावत को आईटी विभाग
पीसीएस अधिकारी गिरधारी सिंह रावत को कार्मिक एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से हटाकर सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
इला गिरी को दुग्ध विकास विभाग
पीसीएस अधिकारी इला गिरी को रेरा सचिव पद से हटाकर निदेशक दुग्ध विकास और महिला डेयरी की जिम्मेदारी दी गई है।
सुंदर लाल सेमवाल बने अपर सचिव
उद्यान विभाग के निदेशक सुंदर लाल सेमवाल को सचिवालय प्रशासन विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
महावीर सिंह चौहान को लोक निर्माण विभाग
महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।
सुनील सिंह को गृह विभाग
सुनील सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग से हटाकर गृह विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
हरिद्वार और पौड़ी में प्रशासनिक बदलाव
फिरवास को हरिद्वार से हटाकर पौड़ी का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
अनिल गर्ब्याल को पौड़ी से हटाकर परिवहन निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है।
जितेंद्र कुमार को हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
योगेश मेहरा को देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है।
प्रमोद कुमार को नैनीताल से चंपावत स्थानांतरित किया गया है।
शासन ने दिए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
शासनादेश में स्पष्ट कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराना होगा।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक रणनीति और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



