

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश: गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश द्वारा आयोजित ‘ऋषिकेश कीर्तन गौरव 2026’ प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया आयोजन के मुख्य अतिथि जयेन्द्र रमोला,खैंरी खुर्द की ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट व समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया ।
प्रतियोगिता में विधानसभा ऋषिकेश क्षेत्र की कुल 54 कीर्तन मंडलियों ने प्रतिभाग कर अपनी धार्मिक आस्था, लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा एवं भजन-कीर्तन की सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 54 टीमों में से 20 टीमों ने अगले द्वितीय चरण के लिए क्वालीफाई किया। इसके पश्चात तीसरे चरण में दो टीमों ने समान अंक प्राप्त किये तो तीसरे चरण में 6 टीमों ने अपनी जगह बनाई और अंतिम चरण में प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बनाते हुए सभी चयनित टीमों को पर्ची के माध्यम से भगवान के नाम का चयन कराया गया। प्रत्येक टीम ने पर्ची में प्राप्त भगवान के नाम पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। सभी टीमों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल में संगीत की शिक्षिकाएं अंजली बिष्ट, अंजली भट्ट एवं प्रतिभा बलौदी ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागी टीमों की प्रस्तुतियों को कई बिन्दुओं के आधार पर प्रथम शिव शक्ति कीर्तन मंडली, द्वितीय त्रिवेणी कीर्तन मंडली, तृतीय जागृति कीर्तन मंडली एवं दो सांत्वना पुरस्कार के लिये नंदा देवी कीर्तन मंडली व राधा कृष्ण कीर्तन मंडली का चयन हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश की धरती धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की पहचान रही है। गढ़ महिला उत्थान समिति द्वारा आयोजित ‘ऋषिकेश कीर्तन गौरव 2026’ जैसी प्रतियोगिताएं हमारी लोकसंस्कृति, पारंपरिक भजनों एवं मातृशक्ति की प्रतिभा को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास हैं। आज के आधुनिक दौर में अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं लोकभाषा को संजोकर रखना बेहद आवश्यक है। इस आयोजन में 54 कीर्तन मंडलियों की सहभागिता यह दर्शाती है कि हमारी मातृशक्ति अपनी सांस्कृतिक विरासत को लेकर कितनी जागरूक और समर्पित है व ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और समाज में आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक एकता को भी मजबूती मिलती है। व में समिति को भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सांस्कृतिक आयोजन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी किसी भी आयोजनों में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा एवं उपाध्यक्ष संगीता राणा ने कहा कि समिति का उद्देश्य क्षेत्र की मातृशक्ति को एक मंच प्रदान करना, हमारी पारंपरिक संस्कृति, लोकभाषा एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करना तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। ‘ऋषिकेश कीर्तन गौरव 2026’ इसी उद्देश्य की एक सार्थक पहल है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी 54 कीर्तन मंडलियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया पूरी समिति की और से हम विजेता टीमों के साथ-साथ प्रत्येक प्रतिभागी टीम बधाई को बधाई देते हैं।
कार्यक्रम का संचालन समिति की उप कोषाध्यक्ष अलका क्षेत्री व संरक्षक अंशुल त्यागी ने किया ।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक दीपा चमोली, ग्राम प्रधान सविता शर्मा, संरक्षक रीना चौहान, संरक्षक पुष्पा रावत, समिति की सचिव कृष्णा रमोला, सांस्कृतिक सचिव शशि रावत, प्रशिक्षण सचिव ईशा चौहान, ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट, ग्राम प्रधान आशीष रांगढ़, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, नगर निगम पार्षद सुरेन्द्र नेगी, धर्मेंद्र गुलियाल, विजयपाल पंवार, रोहित नेगी, सुमन गैरोला, श्रेया, अनीता, सीमा कोठारी,रीमा रावत,रेखा राणा, खुशबू अंथवाल, मनोरमा रावत, रीना भट्ट, सोनिया बालोदी, गुड्डी पोखरियाल, हिमांशु कश्यप, रेहान बंदोलिया, उदित झा, मानसी सती, शिवानी नेगी, योगेश, शिवांगी, वेदांत, आदि मौजूद थे।












