
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम की गंभीर चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।




