oplus_2097154

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। लाल बीट वन क्षेत्र में वन विभाग एवं पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाई के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्ष संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाई ने पौधारोपण कर की। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नीम, पीपल, बरगद, अशोक तथा विभिन्न फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए। सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के विजन को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। आज लिया गया संकल्प आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
वन विभाग के अधिकारी सुनील भदुला ने कहा कि विभाग जिले में लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहकर उनकी सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाने की अपील की। साथ ही जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण और वनों के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पार्षद राजेश कोटियाल, वन दरोगा प्रतिमा, अवतार सिंह रावत, रोशन ध्यानी, ममता रावत, राखी बिष्ट, वन आरक्षी अंशु, ज्योति, अरविंद सिंह, वृक्षारोपण चौकीदार वासुदेव, प्रिंस सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



