Screenshot

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। कांग्रेस संगठन ने ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष पद पर ललित मोहन मिश्रा की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
ललित मोहन मिश्र लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद ललित मोहन मिश्र ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा।
पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ऋषिकेश महानगर कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
नई नियुक्ति के बाद जल्द ही संगठन की बैठक बुलाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किए जाने की संभावना है, जिसमें संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया जाएगा।



