
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में गंगा नगर के निवासी बारिश के कारण घरों और गलियों में होने वाले जल भराव की समस्या से परेशान हैं। आज अपनी समस्या के समाधान के लिए गंगानगर के निवासी एकत्रित होकर नगर निगम पहुंच गए। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर समस्या का समाधान करने की मांग की। चेतावनी भी दी यदि गंगानगर के निवासियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।
सोमवार को गंगानगर के निवासी समाजसेवी एकांत गोयल के नेतृत्व में एकत्रित होकर नगर निगम धमक गए। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ पहले जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारी गंगानगर में हो रहे जलभराव की समस्या का संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। मजबूरी में लोगों को नगर निगम में प्रदर्शन करना पड़ा है। लोगों ने नगर आयुक्त राहुल गोयल से मुलाकात की। एक ज्ञापन दी नगर आयुक्त को सोपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान गंगानगर के निवासियों ने कहा कि बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह से गंगानगर के कई इलाकों में अभी तक पानी भरा हुआ है। नगर निगम प्रशासन पानी की निकासी के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से गंगानगर के दर्जनों घरों में पानी भरने के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। कई दुपहिया और चार पहिया वाहन पानी में डूबने की वजह से खराब हो गए हैं।
नगर आयुक्त राहुल गोयल ने बताया कि समस्या संज्ञान में आई है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
घेराव करने वालों में पार्षद देवेंद्र प्रजापति,पंकज शर्मा,रमेश अरोड़ा,मेरी बजाज,मनीष मिश्रा, विशंभर दत्त, सीताराम, राकेश कुमार,सागर राय,राघव गर्ग, कांता देवी,उमा ओबरॉय,कौशल मल,माही मल,अमित जैन,ए के मित्तल,मधु जोशी,रूबी शर्मा,उषा चौहान,विजय कुमार और विनोद आदि थे।