
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को ग्रामीण XI और पार्षद XI के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। हालांकि मुकाबले में रोमांच से अधिक ग्रामीण 11 का दबदबा देखने को मिला। शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर ग्रामीण XI ने पार्षद XI को 64 रनों से करारी शिकस्त देकर मैच अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पार्षद XI के कप्तान एकांत गोयल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय उनकी टीम के लिए उल्टा साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्रामीण XI की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 189 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
ग्रामीण XI की ओर से वरदान कुकरेती ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 30 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने चौकों और छक्कों की बारिश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं दूसरे छोर से अनिल पांडे ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 60 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई बेहतरीन साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्षद XI की शुरुआत अच्छी नहीं रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे टीम कभी भी लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ती नजर नहीं आई। पूरी टीम 125 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
पार्षद XI की ओर से अमित गुप्ता ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। सुमित ने 25 रन, अमित उप्पल ने 20 रन और टीम के कप्तान एकांत गोयल ने भी 20 रन का योगदान दिया। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जिसके चलते टीम को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। दर्शकों ने भी पूरे मुकाबले का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और शानदार शॉट्स व विकेटों पर खिलाड़ियों का तालियों से उत्साहवर्धन किया।
मैच के अंत में ग्रामीण XI के कप्तान विजय बडोनी ने टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया. वहीं समर्थकों ने भी खुशी जताई। विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए वरदान कुकरेती को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना गया, जबकि अनिल पांडे की शानदार अर्धशतकीय पारी भी टीम की जीत में निर्णायक साबित हुई।
ग्रामीण XI की टीम के बॉलरों ने भी घातक बॉलिंग की गौरव नैनवाल ने 4 विकेट, विनय पाण्डेय ने 2 विकेट,पवन ने 1 शिवराज बिष्ट ने 2 और विजय बडोनी ने 1 विकेट चटकाया.
टीम ग्रामीण XI 👇
गौरव नैनवाल, अनिल पाण्डेय, वरदान कुकरेती, विजय बडोनी (कप्तान),शिवराज बिष्ट, धीरज डोभाल,संतोष नेगी, विनय पाण्डेय (उप कप्तान),विशाल,दीपक रावत, पवन नेगी,
संजय शर्मा, अनुराग अग्रवाल (कोच).
पार्षद XI👇
एकांत गोयल(कप्तान), देवेंद्र प्रजापति(उप कप्तान), अजीत सिंह गोल्डी, अमित गुप्ता, अमित उप्पल, सुमित, राजकुमार, चेतन चौहान, किशन मण्डल, राजेश कोठियाल, संजीव.
अम्पायर 👇
अशोक पासवान
कुलदीप टंडन



