

Nitya Samachar UK
न्याय सबका अधिकार, सेवा हमारा संकल्प के संदेश के साथ अधिवक्ताओं ने लिया जनसेवा और कानूनी जागरूकता का संकल्प
ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल लीगल सेल का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 12 नवंबर 2026 को ऋषिकेश के तहसील चौक में आयोजित किया गया। सम्मेलन में न्याय, कानूनी जागरूकता, जनसेवा एवं समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सेवादल लीगल सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट संजीव शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। लीगल सेल के माध्यम से प्रदेशभर में कानूनी जागरूकता अभियान चलाकर आम जनता को उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा से आम जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। ऐसे सम्मेलन अधिवक्ताओं को एक मंच पर लाने के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी मजबूत करते हैं।
सेवादल राष्ट्रीय सचिव रामविलास रावत ने कहा कि कांग्रेस सेवादल लीगल सेल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और कानूनी सहायता पहुंचाना है। आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद और वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ताओं को आगे आकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में एडवोकेट इरशाद सिद्दीकी एवं प्रदेश प्रभारी विष्णु शर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश मियां, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सजवाण, पूर्व महासचिव शैलेंद्र सेमवाल, कपिल शर्मा, अजय ठाकुर, अनिल सक्सेना, प्रकाश मोहन डिमरी, राजेश मोहन बबाल, एडवोकेट एवं पार्षद अभिनव सिंह मलिक, प्यारे लाल नौटियाल, संदीप पायल, पार्षद सरोजनी थपलियाल, इमरान सैफी, वैभव शर्मा, सुनील प्रधान एवं नरेंद्र रांगड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन के माध्यम से समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंदों को न्याय दिलाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया गया।












