Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नरसिंहानंद सरस्वती आज तीर्थनगरी पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने उनका जोरदार स्वागत किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने फूलमाला पहनकर महामंडलेश्वर नरसिंहानंद सरस्वती का अभिनंदन किया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने संगठन के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें सनातन धर्म को लेकर गहन चर्चा और विचार विमर्श हुआ।
निर्णय लिया कि भारत को संपूर्ण हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। जो युवा धर्म के मार्ग से भटक गए हैं। उनको मार्ग पर लाने का काम राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने बताया कि महामंडलेश्वर के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन जल्द किया जाएगा। महामंडलेश्वर नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि भारत को संपूर्ण हिंदू राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है। इसके लिए संगठन को धरातल पर काम करना पड़ेगा। गैर हिंदुओं की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। सनातन धर्म को बचाने के लिए हम दो हमारे दो की परंपरा को तोड़ना पड़ेगा। तभी भारत में हिंदू लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आज हमारे विचारों की वजह से गैर हिंदू लोग सनातन धर्म पर उंगली उठा रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इसलिए साधु संतों ने सनातन धर्म को संगरक्षित करने के लिए युवा पीढ़ी को भी आगे लाने का काम करना शुरू किया है। मौके पर विवेक वर्मा, राजेंद्र बिष्ट, संजय बिष्ट, रितेश गुप्ता, अलोक चावल, रोहित जोशी, गौतम नागपाल, प्रिंस सक्सेना, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।