

Nitya Samachar UK
लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध घुसपैठ और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर हुई चर्चा, सीमावर्ती जिलों में बढ़ती मुस्लिम आबादी पर जताई चिंता
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर, चंद्रभागा में हिंदू जागरण मंच की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध घुसपैठ, धर्मांतरण और उत्तराखंड में मुस्लिम आबादी में वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश में सत्यापन अभियान चलाने की मांग उठाते हुए लोगों से सतर्क रहने और उनके अनुसार धर्म एवं देश विरोधी गतिविधियों का विरोध करने का आह्वान किया।
बैठक में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर ने कहा कि मंच प्रदेश में कथित कट्टरपंथी गतिविधियों और योजनाओं का विरोध करेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
बैठक के दौरान उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम आबादी में वृद्धि को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक व्यवस्था और स्थानीय लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
मंच के पदाधिकारियों ने लोगों से सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। बैठक में इन मुद्दों को लेकर आगे भी जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश सहसंयोजक सत्यवीर तोमर, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम (मानू), आकाशदीप, अमरीश गर्ग, अंकित चौहान, अजय जाटव, रजत गिहार, महावीर भाई, वीरेंद्र प्रसाद, कमल कुमार, गब्बर साहनी, सोनू भारद्वाज, वेदपाल, राजेश चौहान, अंश चौहान, भारत गिहार, विक्की गिहार और राकेश डालिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




