





Nitya Samachar UK
देहरादून। उत्तराखंड युवा कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों एवं जिलों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। युवा कांग्रेस की ओर से 20 अगस्त 2026 को जारी पत्र में प्रदेश पदाधिकारियों को लोकसभा एवं जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लोकसभा स्तर पर सौरभ ममगाईं को टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा का प्रभारी बनाया गया है। उनके पास RTI सेल का प्रभार भी है। अंशुल रावत को पौड़ी और ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है तथा वे स्पोर्ट्स एवं कल्चरल सेल के प्रभारी हैं। वहीं आकाश आजाद को हरिद्वार लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला स्तर पर भी कई प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मेद गड़िया को अल्मोड़ा, स्वाति जोशी को बागेश्वर, सुरभि शाह को चमोली, जूही चुपाल को चंपावत एवं पिथौरागढ़, जबकि प्रियंश छाबड़ा को देहरादून सिटी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अर्पित राठी को देहरादून पछवादून, उत्कर्ष वालिया को देहरादून परवादून, दीपक वर्मा को देवप्रयाग, अभिषेक बोहरा को डीडीहाट, विक्रम कोरंगा को हल्द्वानी सिटी, चांद मोहम्मद को काशीपुर और सावन राठौर को कोटद्वार नगर का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं तरुण सैनी को कोटद्वार ग्रामीण, अभय कात्यूरा और आरिफ अली को हरिद्वार ग्रामीण, दिव्यांश अग्रवाल को महानगर रुड़की, दिग्विजय चौहान को नैनीताल, सिद्धार्थ वर्मा को पौड़ी गढ़वाल, राहुल चौहान को पुरोला और सुमित लोहानी को रानीखेत का प्रभारी बनाया गया है।
इसके साथ ही मोहम्मद अकरम अंसारी को रुड़की, ऋषभ कुमार को रुद्रप्रयाग, नितिन रावत को टिहरी गढ़वाल, रिजवान अंसारी को रुद्रपुर, वानू काबड़वाल को ऊधमसिंह नगर और सुशांत थापा को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वंदना राही और उदित थपलियाल को अभय कात्यूरा के साथ कार्यालय एवं प्रशासन के लिए सह-प्रभारी के रूप में संबद्ध किया गया है।
इन नियुक्तियों के बाद युवा कांग्रेस की प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।







