
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की वर्ष 2026–27 की नई कार्यकारिणी का गठन श्यामपुर स्थित एक होटल में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से शिवम अग्रवाल को अध्यक्ष, अक्षत चौहान को सचिव तथा कमल नारंग को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर क्लब के लिए गौरव का क्षण तब आया जब क्लब के कई वरिष्ठ सदस्यों को लायंस डिस्ट्रिक्ट 321C1 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ललित मोहन मिश्र को डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, विकास ग्रोवर को रीजन चेयरपर्सन, विनोद बिष्ट को जोन चेयरपर्सन, रजत भोला को डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा विनीत चावला को डिस्ट्रिक्ट क्राउन का दायित्व मिला।
संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन पिछले 18 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, विद्यार्थियों की फीस, गरीब युवतियों के विवाह में सहयोग तथा शीतकाल में चाय वितरण जैसे सेवा कार्य क्लब की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवम अग्रवाल ने कहा कि लायंस क्लब के आदर्श वाक्य “We Serve” को आत्मसात करते हुए सभी सदस्य सेवा, सहयोग और समर्पण के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे तथा समाज हित में नए आयाम स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम में महेश किंगर, कपिल गुप्ता, नवीन गांधी, आशु डंग, जगमीत सिंह, दिनेश अरोरा, अमित सूरी, अनिरुद्ध गुप्ता, तरुण प्रभाकर, हेमंत सुनेजा, किशोर मेहता, आदित्य गांधी, विकास गोयल, सावन खुराना और अभिनव गुप्ता सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और डिस्ट्रिक्ट स्तर पर नई जिम्मेदारियां संभालने वाले सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



