
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव एवं लोकसभा सांसद के. सी. वेणुगोपाल के उत्तराखंड आगमन को लेकर विधानसभा ऋषिकेश कांग्रेस में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को कांग्रेस भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि के.सी. वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा।
उन्होंने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।
बैठक में अरविंद जैन, बैशाख सिंह पयाल, पार्षद भगवान सिंह पंवार, सरोजिनी थपलियाल, पुष्पा मिश्रा, सूरत सिंह कोहली, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र भंडारी, परमेश्वर राजभर, हिमांशु जाटव, हिमांशु कश्यप, बप्पी अधिकारी सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



