

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:भारतीय जनता पार्टी ने ऋषिकेश में नए मंडल अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। भाजपा के पर्यवेक्षकों ने आज ऋषिकेश पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मंडल अध्यक्ष चुनने के लिए राय शुमारी की है। राय शुमारी में फिलहाल 4 नाम पर्यवेक्षकों को के सामने रखे गए हैं। जिसमें नितिन सक्सेना, संजीव पाल,संजीव सिळसवाल और पवन शर्मा शामिल है।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन पर्यवेक्षक ऋषिकेश कार्यालय पहुंचे। पर्यवेक्षकों में प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विनोद सुयाल, भावना शर्मा और जगमोहन सिंह रावत शामिल रहे।चारों पर्यवेक्षकों ने मंडल अध्यक्ष को चुनने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ राय शुमारी की। राय शुमारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नितिन सक्सेना, संजीव पाल,संजीव सिळसवाल और पवन शर्मा को भावी मंडल अध्यक्ष के रूप में चुनने के लिए नाम पर्यवेक्षकों के सामने रखें। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से अन्य नाम को लेकर भी चर्चा की। लेकिन इन्हीं चार नाम को आगे भेजना का जोर कार्यकर्ताओं ने दिया।
पर्यवेक्षक विनोद सुयाल ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष निर्धारित की गई है और न्यूनतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित है। इसी क्रम में 35 से 45 वर्ष की बीच के आयु वाले युवाओं को ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाना है।कई नाम सामने आए हैं।जो इस नियम को पूरा कर रहे हैं। रायशुमारी में सामने आए नामों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।
