Nitya Samachar UK
ऋषिकेश।हरेला पर्व के अवसर पर मालवीय नगर वार्ड संख्या-34 में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पार्षद राजेश कोठियाल एवं स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति को सुंदर बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार करने का एक जन अभियान है। सभी नागरिकों को इस मुहिम से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।
इस संबंध में महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल की महामंत्री पूजा गौड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मासंती देवी, रुक्मणी भट्ट, मीनाक्षी, तुलसी, नीलम नेगी, दीपक राजपूत, कमल चतुर्वेदी, गीता रावत, प्रतिमा, मंसा देवी, सुनील नेगी और दिनेश रावत सहित अनेक स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

