
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश के वार्ड नंबर 20 से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर पार्षद का चुनाव लड़ रही संध्या बिष्ट गोयल का प्रचार प्रसार लगातार तेजी से बढ़ रहा है। उनके प्रचार प्रसार में समर्थकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।संध्या बिष्ट गोयल लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान संध्या को जनादेश मिलता हुआ भी दिखाई दे रहा है। हर कोई संध्या को वोट देकर नगर निगम भेजने की बात भी कह रहा है। खुद संध्या बिष्ट लोगों को क्षेत्र के विकास और समस्याओं का समाधान करने का भरोसा भी दिलाने में लगी है। संध्या के पति एकांत गोयल और विशाल कक्कड़ जैसे दिग्गज व्यापारी और नेता भी संध्या की जीत को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे हैं। संध्या बिष्ट ने बताया कि गंगानगर की तमाम समस्याओं से वह भली-भांति परिचित हैं। समस्याओं का समाधान किस प्रकार होना है यह भी उन्हें पता है। जरूरत केवल पार्षद सीट जीतने की है और यह जिम्मेदारी जनता की है कि जनता उनको अपना वोट आशीर्वाद के रूप में देखकर नगर निगम भेजें। फिर क्षेत्र की समस्या उनकी समस्या होगी और समाधान करना उनकी प्राथमिकता में होगा।
संध्या ने बताया कि अभी तक जनसंपर्क के दौरान जो आशीर्वाद मतदाताओं का मिला है। उसको देखकर अंदाजा लग रहा है कि जनता ने उनकी जीत सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। 23 जनवरी को एक तरफ उनके पक्ष में लोग मतदान करेंगे और 25 जनवरी को जनता का जनादेश उन्हें वार्ड का सरताज बनाएगा।
उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले अतुल पुंग,विवेक भल्ला,लव पंडित,देवेंद्र नेगी,हरपाल सिंह,बिना देवी,चंद्रा देवी और रमा रावत आदि शामिल हैं।