Nitya Samachar UK
ऋषिकेश 27 जुलाई 2026:ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में गुमानीवाला एवं भट्टोवाला ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन न दिए जाने की शिकायत के संबंध में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह, उपखण्ड अधिकारी अर्चित वर्मा, अपर अभियंता श्याम सुंदर एवं अपर अभियंता बिरह्म पाल उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बिजली, पानी एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से किसी भी नागरिक को वंचित नहीं रखा जा सकता।
उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत कनेक्शन देने में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न की जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में गुमानीवाला ग्राम प्रधान किशोरी पैन्यूली, भट्टोवाला ग्राम प्रधान संगीता राणा, भट्टोवाला उप प्रधान रविंद्र रमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मेहर सहित सुनील बिष्ट, रंजीत थापा, विपिन पोखरियाल, प्रीतम थलवाल, आजाद राणा एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

