Nitya Samachar UK
ऋषिकेश/मुनी की रेती, 26 जुलाई 2026। कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टिहरी गढ़वाल ओबीसी मोर्चा एवं भाजयुमो की ओर से कैलाश गेट स्थित गंगा तट पर दुग्धाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र थलवाल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने कहा कि सुबोध उनियाल प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है।
सभासद प्रतिनिधि रोहित गोदियाल ने कहा कि क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के कारण सुबोध उनियाल को “विकास पुरुष” के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री का योगदान उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण रहा है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री वैभव थपलियाल, विनोद लेखवार, विवेक रावत, अनिल कोठरी, राजदीप भंडारी, सागर सैलवान, राकेश गुप्ता, विकास शर्मा, रोहित पासवान, अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

