

Nitya Samachar UK
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने गगनदीप सिंह बेदी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 23 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार श्री गगनदीप सिंह बेदी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एतदद्वारा नामित किया जाता है। उनके मनोनयन के साथ ही शासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं।
कार्यालय ज्ञाप में यह भी उल्लेख किया गया है कि गगनदीप सिंह बेदी को मंत्रिपरिषद विभाग के कार्यालय ज्ञाप संख्या 205/14/1/1/XXI/2022 टीसी दिनांक 25 अप्रैल 2025 में उल्लिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुविधाओं पर होने वाले व्यय का वहन संबंधित विभाग की ओर से किया जाएगा।
वहीं, उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
शासन के इस आदेश के बाद गगनदीप सिंह बेदी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।












