

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:जनपद देहरादून में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में 19 नवंबर 2026 को आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार ऋषिकेश की उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी की जगह अब डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पांडेय को ऋषिकेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में डिप्टी कलेक्टर राजकुमार पांडेय को ऋषिकेश और डोईवाला के उपजिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजकुमार पांडेय वर्तमान में देहरादून में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं।
इसके अलावा उप जिलाधिकारी विकासनगर अभय प्रताप सिंह को चकराता, कालसी और त्यूणी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी (भू) रविंद्र कुमार जुंवांठा को मसूरी और सदर उपजिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यह व्यवस्था संबंधित पदों पर नियमित तैनाती होने अथवा संबंधित अधिकारियों की वापसी तक प्रभावी रहेगी।
ऋषिकेश में एसडीएम की जिम्मेदारी में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।












