
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित इंस्टॉलेशन (पदग्रहण) समारोह में क्लब के सदस्यों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कैलाश सेमवाल ने रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया, जबकि हरीश राणा को क्लब का नया सचिव और सचिन सैनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश सेमवाल ने कहा कि रोटरी के सेवा, समर्पण और मानवता के मूल सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए क्लब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
क्लब के सचिव हरीश राणा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्लब की आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान की सराहना की गई और नई कार्यकारिणी को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि रोटरी क्लब ऋषिकेश रॉयल समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।पदग्रहण समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह खरोला, पवन पाण्डेय, विकास सेमवाल, हरीश रतूड़ी, जयेन्द्र रमोला, पंकज अरोड़ा, राजू बत्रा, देवेंद्र राजपूत, संजीव चौहान, हितेंद्र पंवार, CA राज बत्रा, अमर शर्मा, जितेंद्र पंवार, शिवम् सेमवाल,अमित जैन, राघवेंद्र भटनागर, विवेक वर्मा,जगत नेगी, प्रदीप सिंह जससल,संजय पंवार,जगजीत सिंह, शिव प्रसाद भट्ट , प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र चौहान, पुष्कर बंगवाल, पदम शर्मा,अंकित,आदर्श राणा, गौतम कोहली, अभिजीत सुयाल, माधवी गुप्ता,विकास गर्ग,विजय प्रकाश,उर्मिला सेमवाल, नीलम सेमवाल, नीलम नहीं, किरण बंगवाल, कृष्ण रमोला, अनीता चौहान, ऋतू शर्मा आदि उपस्थित रहे।



