
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में एक विवाहिता के साथ प्रॉपर्टी डीलर पिता पुत्र जो की दुष्कर्म के आरोपी हैं. इस मामले में उत्तराखंड क्रांति दल भड़क गया है। यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने मामले में कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस पिता पुत्र को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। अंदेशा है कि पुलिस मिली भगत के कारण आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी की मांग करी।UKD ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने जल्द ही एक्शन लेने का भरोसा प्रदर्शनकारियों को दिलाया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यूकेडी के कार्यकर्ता ऋषिकेश कोतवाली का घेराव करने पहुंचे। कोतवाली के गेट पर पहुंचते ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोतवाली के अंदर आने से रोक दिया। जिससे कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। पुलिस और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी जमकर अपनी भड़ास निकाली। किसी तरह कार्यकर्ता कोतवाली में दाखिल हुए तो उन्होंने फिर से प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी विवाहिता के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले में प्रॉपर्टी डीलर मानव जौहर और मनजीत जौहर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट और रानीपोखरी के कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने पूरी टीम के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और किसी तरह शांत किया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया।
यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी यदि प्रॉपर्टी डीलर पिता पुत्र की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
आपको बता दें कि पिता पुत्र की ओर से ऋषिकेश न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है.जिसमें उनको फिलहाल राहत नहीं मिली है और कल यानी 21 अप्रैल की डेट मिली हुई है.इस मामले में पुलिस कप्तान द्वारा SIT गठित की है जिसमें इंस्पेक्टर राकेश शाह. सब इंस्पेक्टर विनीता चौहान और काँस्टेबल नमिता सैनी को शामिल किया गया है. कोर्ट ने SIT टीम से रिपोर्ट सम्मिट करने को कहा है.21 अप्रैल को रिपोर्ट पढ़ने और फिर दोनों पक्षो को सुनने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.



