
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले का तीर्थनगरी में विरोध शुरू हो गया है। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडी तिराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र की मोदी सरकार से हमला करने वाले आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें भारतीय फौज पर पूरा विश्वास है कि वह पर्यटकों की मौत का बदला जल्दी लेगी।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा पूरे भारत में की जा रही है। जगह-जगह पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में तीर्थनगरी भी पीछे नही है। यहां भी पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज मंडी तिराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आतंकवाद का पुतला दहन करने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।भाजपा ऋषिकेश जिला अध्यक्ष राजेंद्र ताड़ियाल ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का जवाब भारतीय फौज जल्दी देगी ऐसी उन्हें उम्मीद है। फिर भी वह केंद्र की मोदी सरकार से आतंकवादियों को घर में घुसकर मौत के घाट उतारने की मांग करते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों के लिए भारत कभी माफ ना करें और पाकिस्तान को देश दुनिया के नक्शे से साफ कर दे।
इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री शरद तोमर,अनिरुद्ध शर्मा, हर्ष पाल, रुचि जैन, हिमानी कौशिक, निवेदिता सरकार, अभिषेक रावत, आयुष चौधरी ,युवराज, तेजपाल जाटव, प्रियांशु भट्ट, सावन पाल, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।