
Nitya Samachar UK
दिल्ली:दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से आज गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वह उनके साथ खड़े हैं और किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इससे पहले अनिल बलूनी ने हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ दिल्ली पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने केशव नेगी को प्रथम दृष्टया निर्दोष बताते हुए जांच एजेंसियों से उनके पक्ष को गंभीरता से सुनने और सभी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया था।
अनिल बलूनी का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को बिना पर्याप्त साक्ष्यों के दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए और न्यायिक प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ आगे बढ़नी चाहिए।
जनप्रतिनिधि के रूप में उनका यह कदम उत्तराखंड के नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और न्याय व्यवस्था में विश्वास को दर्शाता है।



