
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:चार धाम यात्रा संचालित करने वाली 9 परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने यात्रा पर जाने वाली बसों की लॉटरी निकाली। सबसे पहली बस यातायात कंपनी की यात्रा पर जाएगी।
संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी ने बताया कि चार धाम यात्रा संचालित करने के लिए संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन हर साल होता है। इस बार भी 9 परिवहन कंपनियों को मिलकर संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति का गठन किया गया है। जिसमें यात्रा पर जाने वाली 60% बसों की लॉटरी आज निकली गई है। 1725 बसों की डाली गई लॉटरी में पहली पर्ची यातायात कंपनी की बस की निकली है। जो सबसे पहले यात्रा पर जाएगी। उन्होंने बताया कि 40% बसे लोकल यात्रियों के लिए रिजर्व हैं। जरूरत पड़ने पर इन बसों में से कुछ बसों को यात्रा मार्ग पर भेजा जा सकता है। यात्रा के दौरान लोकल लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए हर साल व्यवस्था बनाई जाती है। उन्होंने चार धाम यात्रा के दौरान रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी प्लान को खत्म करने पर सरकार का आभार भी व्यक्त किया है।
बता दें कि 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा का शुभारंभ विधिवत होने जा रहा है। 25 अप्रैल से सभी चेक पोस्ट पर पुलिस और तमाम विभागों के अधिकारियों के तैनाती हो जाएगी। 28 अप्रैल को चार धाम यात्रा का विधिवत्त शुभारंभ करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित किया गया है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
चारधाम यात्रा व्यवस्था समिति ने अभी हाल ही में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने मनोज ध्यानी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया,उन्होंने मनोज ध्यानी को मंडल अध्यक्ष बने जाने पर हर्ष जताया।