

रुड़की। जेसीपी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पाण्डेय ने 31 दिसम्बर को नया साल मनाने की तैयारी करते प्रेस से मुख़ातिब होते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित हरिद्वार लोकसभा की जनता एवं तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओ को हरिद्वार मे नए साल के जश्न मे आमंत्रित किया है।
उन्होंने कहा कि इस बार के नए साल के पावन अवसर पर एक बैंकट हाल में यह कार्यक्रम को रखा गया है। डीजे की थिरकन पर जश्न को मनाने के लिए वह अपने भाई जैसे प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी सहित हरिद्वार लोकसभा की जनता और सभी राजनीतिज्ञ पार्टी के सदस्यों को आमंत्रित करती हैं, ताकि इस नए साल के आगमन को यादगार बनाया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी और उनका समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता है। बता दें कि वह लगातार जनता की समस्याओ से लगातार वाकिफ हो रही हैं और उनसे निजात दिलाने को लेकर वह प्रयासरत भी रहेंगी।












