
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश : 22 अप्रैल 2026:संसद में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” बिल को कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा गिराए जाने पर ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक आक्रोश देखने को मिला।
इसी क्रम में ऋषिकेश के कोयल घाटी क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान के नेतृत्व में छात्राओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वंदे मातरम ग्रुप के सदस्यों व हिन्दू रक्षा मंच के सदस्यों द्वारा द्वारा कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप विपक्षी दलों का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
इस दौरान कौशल बिजलवान ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे विपक्ष द्वारा बाधित करना उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, लेकिन विपक्षी दल इस प्रकार के महत्वपूर्ण विधेयकों को रोककर देश की आधी आबादी के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ऋषिकेश प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जब-जब महिलाओं के हितों से जुड़े बड़े निर्णय लेने का समय आता है, तब-तब विपक्ष राजनीति से प्रेरित होकर बाधा उत्पन्न करता है।
प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता शाह ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे ऐसे महिला विरोधी रुख का जवाब आने वाले समय में अवश्य देंगी।
प्रदर्शन में शामिल युवाओं एवं छात्राओं ने नारेबाजी के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “महिला विरोधी विपक्ष मुर्दाबाद” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर वन्देमातरम ग्रुप से छात्र संघ सहसचिव तानिया पाल, पार्षद मुस्कान चौधरी ,पार्षद तनु तेवतिया ,पार्षद रीना शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा ममता रतूड़ी ,नगर छात्रा प्रमुख वृंदा कौशल, सुहानी सेमवाल ,पिंकी धस्माना , सीमा पयाल ,वंशिका शर्मा , शिवानी मिश्रा , प्रियंका कुमारी, दुर्गा जिंदल, गुड्डी कलुडा सुजीत यादव ,अनिरुद्ध शर्मा , रणजीत धामी, अमनदीप नेगी,अभिषेक रावत ,पंकज थपलियाल ,मयंक भट्ट आदि उपस्थित रहे।



