


प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह को बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत, पर्वतीय क्षेत्रों में 250 से अधिक जनसंख्या वाली संपर्क-हीन पात्र बसावटों को सड़क मार्ग से संयोजित करने का उद्देश्य है। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भौगोलिक परिस्थितियां विभिन्न होती हैं, जहां भारी वर्षा, अधिक ठंड, और वन्यजन्तु प्रदेश को प्रभावित करते हैं। इसके कारण सड़क निर्माण की प्रक्रिया में देरी हो रही है और कार्य की प्रगति प्रभावित हो रही है।
मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से पी.एम.जी.एस.वाई. स्टेज-1 एवं स्टेज-2 के अवशेष कार्यों को पूर्ण किये जाने की निर्धारित समय-सीमा को मार्च 2024 से बढ़ाकर सितम्बर, 2024 तक करने का अनुरोध किया। जिसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का आभार भी व्यक्त किया।

