
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में एम्स के गेट नंबर 2 के पास हरियाणा नंबर की एक कार का एक्सीडेंट हुआ है। यह एक्सीडेंट कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चला है। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई है। इस घटना में किसी के भी घायल होने की जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंची है। घटना देर रात की बताई जा रही है।
सुबह पुलिस ने सड़क पर जाम लगने की सूचना पर इस एक्सीडेंट की घटना को देखा। कार नंबर के आधार पर पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार यह हादसा कैसे हुआ है। पुलिस का अंदाजा इस बात का है कि शायद चालक नशे में रहा होगा और नियंत्रण खो देने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
AIIMS चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि कार हरियाणा नंबर की है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने डिटेल निकाली है, लेकिन जो मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन में दर्ज है उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। घटना में किसी के भी घायल होने की जानकारी भी पुलिस के पास नहीं है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा जा रहा है।



