





Nitya Samachar UK
ऋषिकेश: देवभूमि के प्रवेश द्वार ऋषिकेश और इसके ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज ने भारी तबाही मचाई है। आज दोपहर बाद आए भीषण अंधड़ और तेज आंधी के कारण गुमानीवाला क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने क्षेत्र की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
पल भर में बदला नजारा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,सुबह करीब 10 बजे के समय अचानक आसमान में धूल का गुबार उठा और हवा की गति इतनी तीव्र थी कि सब कुछ धुंधला हो गया। इसी बीच गुमानीवाला स्थित मुख्य मार्ग पर खड़ा एक दशकों पुराना विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर बीच सड़क पर आ गिरा। पेड़ के गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए।
बिजली और संचार व्यवस्था ठप
पेड़ गिरने की सबसे बड़ी मार विद्युत आपूर्ति पर पड़ी है:
- हाइवोल्टेज तारें टूटी: पेड़ गिरते समय बिजली की मुख्य लाइनों को अपने साथ नीचे ले आया, जिससे क्षेत्र में तत्काल बिजली गुल हो गई।
- खंभों को नुकसान: गिरने के दबाव से पास के दो बिजली के खंभे भी झुक गए हैं, जिससे मरम्मत कार्य में अधिक समय लगने की संभावना है।फिलहाल अस्थाई रूप से विद्युत सप्लाई की जा रही है अभी एक ट्रांसफार्मर बंद है.
- शक्ति प्रसाद.अधिशासी अभियंता विद्युत निगम उपखंड ऋषिकेश
यातायात व्यवस्था रही बाधित
- लंबा जाम: सड़क के दोनों ओर देखते ही देखते छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
- राहगीरों की मुश्किलें: दोपहिया वाहन चालक सड़क कर किनारे से निकलने को मजबूर हैं जबकि चारपहिया वाहनों को काफी समय तक इन्तजार करना पड़ा. हालंकि सड़क से पेंड़ को काटकर किनारे कर दिया गया है. यातायात व्यवस्था भी अब सुचारु हो गई है.
प्रशासन और विभाग की कार्रवाई
श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची।पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कटर मशीनों की मदद से विशालकाय टहनियों को काटकर किनारे किया। विद्युत विभाग के लाइनमैन भी तारों को जोड़ने और व्यवस्था बहाल करने के लिए मौके पर मुस्तैद हैं।







