
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:शहर की सड़कों को निराश्रित पशुओं से मुक्त करने और गौवंश के संरक्षण के लिए नगर निगम ऋषिकेश द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा के नेतृत्व और वार्ड नंबर 38 के पार्षद राजू बिष्ट के सहयोग से इंदिरा नगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान क्षेत्र में घूम रहे 15 निराश्रित गौवंशों को रेस्क्यू कर नगर निगम की गाड़ियों के माध्यम से मां मनसा गौशाला ट्रस्ट, निरंजनपुर हरिद्वार भेजा गया। इस कदम से स्थानीय निवासियों को सड़कों पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं से कुछ हद तक राहत मिलेगी। इस जनहितैषी अभियान में गौ सेवा दल और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
राज्य मंत्री सुरेंद्र मोघा ने बताया कि पहले चरण में 50 निराश्रित गोवंश को पड़कर गौशाला में भेजने की योजना है। गौशाला में भेजने से पहले सभी गोवंश की टैगिंग कराई जाएगी। उनके भरण पोषण का खर्चा पशु कल्याण बोर्ड उठाएगा। यह कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। जिससे शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा गोवंश को हटाया जा सके। मौके पर पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट,मुस्कान चौधरी, कृष्ण शर्मा, विजेंद्र मोघा, नवीन पांडे, आदित्य, ऋषभ मोघा, कृष्णा, विकास और बिराजपाल उपस्थित रहे।


