





Nitya Samachar UK
ऋषिकेश। अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी ने शनिवार को ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मेयर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता ममगाईं से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन की जानकारी देने के साथ ही समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर राजभर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि राजभर संगठन समाज के युवाओं को संगठित करने के साथ शिक्षा और स्वरोजगार की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को राष्ट्रीय वीर सोहेलदेव महाराज के पदचिह्नों पर चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर राजभर ने कहा कि अनिता ममगाईं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन संगठन को लगातार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि नई टीम शुभकामनाएं और मार्गदर्शन लेकर पूरे उत्तराखंड में संगठन के विस्तार तथा समाज के उत्थान के लिए कार्य करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव दीनदयाल राजभर, जिला अध्यक्ष देहरादून मारकंडे राजभर, राष्ट्रीय महासचिव अच्छे लाल राजभर, मन्नू राजभर, छोटे लाल राजभर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पार्षद राजेश कोटियाल, नमित पार्षद आशु अरोड़ा, नमित पार्षद गौरव कैंथोला, भारत विकास परिषद के नगर अध्यक्ष पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष शिवम गर्ग और आयोग सदस्य अक्षय खैरवाल सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।







