
Nitya Samachar UK
देखें वीडियो 👇
https://www.facebook.com/share/v/19miccfjGb/
ऋषिकेश:आकाश की ऊंचाइयों में पैराग्लाइडिंग का आनंद ले रहा एक युवक मौसम खराब होने की वजह से रास्ता भटक गया। काफी देर तक पैराग्लाइडर आकाश में चक्कर लगाता रहा। लेकिन उसे उतरने की कोई जगह नहीं मिली। यह नजारा शहर के लोगों ने देखा तो चर्चा का विषय बना। भारी बारिश के बीच कुछ देर बाद पैराग्लाइडर लोगों की आंखों से ओझल हो गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पैराग्लाइडर कहि हादसे का शिकार तो नहीं हो गया।
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 11 बजे के आसपास शहर के लोगों ने आकाश में खराब मौसम के बीच एक युवक को पैराग्लाइडिंग करते हुए देखा। पैराग्लाइडिंग कर रहा युवक काफी देर तक आकाश में इधर से उधर घूमता रहा। इस दौरान बारिश तेज हुई तो लोगों ने पैराग्लाइडर का बैलेंस बिगड़ने का नजारा भी अपने मोबाइल में कैद किया। उम्मीद लगाई कि शायद पैराग्लाइडर रास्ता भटक गया है और वह उतरने की जगह तलाश कर रहा है। लेकिन उसे बारिश और खराब मौसम की वजह से उतरने की जगह नहीं मिल रही। कमरे में कैद हुई तस्वीरें शायद यही बयां कर रही है। कुछ देर बाद पैराग्लाइडर लोगों की आंखों से ओझल हो गया। आंखों से ओझल होने के बाद लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं पैराग्लाइडर हादसे का शिकार तो नहीं हो गया है।
हालांकि ऋषिकेश और आसपास के इलाके में पैराग्लाइडर के गिरने की कोई सूचना नहीं मिली है। ऋषिकेश और आसपास की थाना पुलिस को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वही वीडियो बनाने वाले लोग पैराग्लाइडर की सलामती को लेकर दुआ कर रहे हैं।