

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर ऋषिकेश नगर निगम के स्वर्णजयंती सभागार में बाढ़ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था, बैठक से पहले ही सभागार में पंहुचे बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोग,लोगों ने निगम के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी,बड़ी संख्या में गंगा नगर के लोगों ने जमकर किया हंगामा।
शनिवार को नगर निगम के द्वारा महापौर अनीता ममगाई की अध्यक्षता में बाढ़ समीक्षा बैठक बुलाई गई जिसमे निगम के अधिकारियों पार्षदों सहित ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी,विद्युत विभाग,जल संस्थान की टीम बुलाई गई,लेकिन,जैसे ही बैठक शुरू हुई उसी समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने सभागार में चल रही बैठक में धावा बोल दिया और बैठक में मौजूद निगम अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई,पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।अपने खिलाफ मौहौल देखकर नगर आयुक्त काफी असहज दिखाई दिए,हालंकि महापौर और उपजिलाधिकारी ने मोर्चा संभाले रखा और लोगों को संतुष्ट करने का प्रयास किया।
सभागार में स्थानीय लोगों के साथ पंहुचे समाजसेवी अरविंद हठवाल ने नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की नगर आयुक्त निक्कमे हैं! और वो शहर के हित में कोई कार्यों नहीं करना चाहते, हठवाल ने कहा की आयुक्त की हमे कोई आवश्यकता नहीं है,उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की नगर आयुक्त को बड़े नेताओं का संरक्षण मिला हुआ है,यही कारण है कि वो जनता की समस्याओं को नजरंदाज करते रहते हैं।
महापौर अनीता ममगाई ने कहा की नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल की वजह से क्षेत्र की जनता परेशान है,ऐसे अधिकारियों की वजह से सरकार की भी बदनामी हो रही है,उन्होंने कहा की उनके द्वारा लगातार बढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है लेकिन अधिकारी अपने दफ्तर से बाहर निकल कर लोगों का ध्यान देने से बच रहे हैं।महापौर ने कहा की ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की जायेगी।

