
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:लव और लैंड जिहाद के खिलाफ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने भी उत्तराखंड में अपनी ताकत को मजबूत करना शुरू कर दिया है। जिससे उत्तराखंड में जिहादियों के फन को कुचला जा सके। संगठन ने उत्तराखंड में ऋषिकेश के राघवेंद्र भटनागर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।
गुरुवार को हरिद्वार रोड स्थित नीम करोली बाबा के मंदिर में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता शर्मा, संगठन मंत्री परवीन जैन पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर से उत्तराखंड में जिहादियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। निर्णय लिया कि उत्तराखंड के हर शहर में संगठन सैकड़ो लोगों को जोड़कर जिहादियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने बताया कि उत्तराखंड की भोली भाली लड़कियों को जिहादी अपने प्यार के जाल में फंसा कर भगा रहे हैं और कई लोग लैंड जिहाद भी करने में लगे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब से सत्ता में आए हैं। तब से जिहादियों के खिलाफ सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। उनका संगठन भी सरकार के साथ मिलकर जिहादियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
उन्होंने सनातन धर्म की एकता को बनाए रखने के लिए हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उनको दी है। उस पर वह खरा उतरेंगे। पूरे राज्य में लव जिहादियों के खिलाफ संगठन अपना अहम रोल निभाएगा।