
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:ऋषिकेश में विवाहिता से दुष्कर्म के चर्चित मामले में आज कोर्ट से अहम फैसला सामने आया है। मामले के आरोपी मनजीत जौहर को ऋषिकेश कोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है, जबकि सह-आरोपी मानव जौहर को कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी।

जानकारी के अनुसार, मानव जौहर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें विस्तार से सुनीं। इसके बाद कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद मानव जौहर की गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
वहीं, मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत मिलने के बाद उन्हें कुछ शर्तों के साथ राहत प्रदान की गई है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जांच में सहयोग करना अनिवार्य होगा और किसी भी प्रकार से साक्ष्यों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।अब इस पूरे मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। मानव जौहर फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों में इस मामले को लेकर काफी आक्रोश है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि पुलिस फरार मानव जौहर को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और मामले में आगे क्या मोड़ आता है।



