

Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:चार धाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इस बार परिवहन कारोबारी भूपाल सिंह नेगी को सर्वसम्मति से दी गई है। भूपाल सिंह नेगी ने परिवहन कारोबारियों के हित में आवाज उठाने और उनके हकों के लिए हर संभव प्रयास करने का दावा किया है।
मंगलवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की एक अहम बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता वर्ष 2024- 25 के अध्यक्ष रहे नवीन चंद्र रमोला ने की। बैठक में 2024- 25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और 2025 की चार धाम यात्रा को लेकर चर्चा भी की गई। बैठक में सर्वसम्मति से परिवहन कारोबारी भूपाल सिंह नेगी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भूपाल सिंह नेगी के अध्यक्ष चुने जाने पर परिवहन कारोबारियों ने हर्ष जताया और फूल मालाओं से भूपाल सिंह नेगी का स्वागत किया। बैठक में निर्णय लिया गया की यात्रा पर जाने वाले समस्त वाहनों को रोशन से गमन पत्र लेना अनिवार्य होगा। गमन पत्र न लेने वाले वाहनों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी परिवहन स्वामी की होगी।
नव मनोनीत अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी ने परिवहन कारोबारी के हित में हर संभव प्रयास करने का दावा किया है। बैठक में भास्कर आनंद महाराज, जितेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, जसपाल भंडारी, संजय शास्त्री, सुधीर राय, योगेश उनियाल, हर्षवर्धन, प्रेमपाल, जसपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
