





Nitya Samachar UK
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण/नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है।
शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, ऋषिकेश समेत देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अन्य जिलों की पुलिस व्यवस्था में भी बदलाव हुआ है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
ये हुए तबादले
प्रमोद कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक, नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर रुद्रपुर बनाए गए हैं।
स्वतंत्र कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक, देहात-2, देहरादून नियुक्त किए गए हैं।
मनोज कत्याल — अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर भेजे गए हैं।
उत्तम सिंह नेगी — अपर पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
हरवंश सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, नैनीताल बनाए गए हैं।
शेखर चंद्र सुयाल — अपर पुलिस अधीक्षक, देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून नगर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अनुषा बडोला — अपर पुलिस अधीक्षक, एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर नियुक्त की गई हैं।
अमित कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी बनाए गए हैं।
राजेश कुमार भट्ट — पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भेजे गए हैं।
मिथिलेश कुमार सिंह — उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक, सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल नियुक्त किए गए हैं।
अभय सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण बनाए गए हैं।
दीपक सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
शासन ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारी अविलंब कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाणक पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बड़े फेरबदल के बाद देहरादून और हरिद्वार की पुलिस व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा, जहां नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए अपर पुलिस अधीक्षक जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, टिहरी और रुद्रपुर में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
आदेश दिनांक: 14 सितंबर 2026
जारीकर्ता: उत्तराखंड शासन, गृह अनुभाग-1







