
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ रेल सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया। आंधी के चलते रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 25 हजार वोल्ट की OHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन टूट गई।
इस घटना के कारण रेल संचालन बाधित हो गया और दो ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सुरक्षा के मद्देनज़र संबंधित ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। टीम द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने और पेड़ को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।फिलहाल ऋषिकेश पुराने स्टेशन पर आने वाली पैसेंजर ट्रेन और योग नगरी स्टेशन पर आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस लेट है.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल्द ही लाइन को दुरुस्त कर ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।



