
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:उपराष्ट्रपति के साथ फोटो एडिट कर वायरल करने के मामले में रसिक महराज पर दर्ज मुकदमे की खबर प्रकाशित करने के बाद रसिक महराज ने खबर लिखने वाले पत्रकार को फ़ोन कर धमकी देते हुए कोर्ट में घसीटने की बात कही है.
दरअसल बीते 23 अप्रैल को ऋषिकेश एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहिम उपराष्ट्रपति का प्रोग्राम लगा हुआ था प्रोग्राम में कई महानुभाव पहुंचे हुए थे प्रोटोकॉल के हिसाब से लोगों को उपराष्ट्रपति से मिलने दिया जा रहा था. लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर रसिक महाराज अपने फेसबुक पेज से उपराष्ट्रपति से हाथ मिलाते हुए फोटो पोस्ट करते हैं पोस्ट को देखने के बाद खुफिया विभाग सक्रिय होता है जांच में पाया जाता है कि पोस्ट की गई फोटो AI जेनरेटेड है मामले का संज्ञान लेते हुए कल एम्स चौकी प्रभारी के द्वारा रसिक महाराज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाता है.
वहीं इस मामले में ऋषिकेश कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने भी साफ किया है कि यह फोटो एडिटेड है रसिक महाराज का प्रोटोकॉल में कहीं भी नाम नहीं था.उन्होंने बताया कि सिर्फ उपराष्ट्रपति के साथ ही नहीं बल्कि कई और महानुभावों के साथ फोटो प्राप्त हुई है जिनकी जांच की जा रही है.
नित्य समाचार यूके पर इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया इसके बाद रसिक महाराज के द्वारा फोन कर नित्य समाचार युके के संपादक को धमकी भरे लहजे में कहा गया कि मैं उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री रसिक महराज बोल रहा हूँ ऐसी खबर को अपने कैसे चला दिया मैं.भट्ट ने ऐसा बयान दिया है क्या,मैं स्वयं पत्रकार रहा हूँ मुझे पत्रकारिता सिखाओगे तुम.अब मैं आप को कोर्ट में देख लूंगा.



