
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश: अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने पर्यटकों की सुरक्षा, उनसे मधुर व्यवहार, उनकी समस्याओं का निराकरण एवं वीकेंड पर लगने वाले लंबे जाम की स्तिथि से निपटने हेतु पर्यटन पुलिस स्थापित करने की मांग उत्तराखंड सरकार से की है। डॉ नेगी के अनुसार उत्तराखंड एक पर्यटन राज्य होने के नाते यहाँ के व्यवसाइयों अथवा निवासियों की आजीविका का एक मुख्य श्रोत पर्यटन पर निर्भर है। यहां स्तिथ तमाम रमणीक शहरों के पर्यटन स्थलों पर देश के विभिन्न प्रान्तों के पर्यटकों सहित विदेशी सैलानी भी आते है इसलिए पर्यटन पुलिस की तैनाती समय की मांग है। बकोल डॉ नेगी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक, योग एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पिछले कुछ सालों से जिस प्रकार पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है उसके कारण यातायात व्यवस्था पूर्णतया लड़खड़ाने लगी है। इस सप्ताह से विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के संचालन का भी शुभारंभ होने जा रहा है। जिसके लिए लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु यहां आकर रुकेंगे और ठहरेंगे भी। यहाँ पर पुलिस कोतवाली एवं थाना है जो नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की कानून व्यवस्था को संभालता है लेकिन दूसरी तरफ पर्यटको की बढ़ती आवाजाही के कारण यहाँ लगातार जाम की स्तिथि बनती रहती है, ऐसे में स्थानीय निवासियों,स्कूली बच्चों एवं गम्भीर रोग से पीड़ित रोगियों को एम्स जैसे अतिआवश्यक स्वास्थ्य संस्थान तक पहुँचने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लंबे समय से यहाँ पर्यटकों के लिए अलग पुलिस स्टाफ की जरूरत महसूस की जा रही हैं। ऐसे में पर्यटन पुलिस की तैनाती हुई तो कानून व्यवस्था एवं पर्यटको की सुरक्षा के साथ ही लंबे जाम की स्तिथि में सुधार आएगा।


