
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक संपत्ति को लेकर लगाए जा रहे आरोपो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि उनके ऊपर संपत्ति को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह गलत है। जिस संपत्ति को लेकर आरोप लगे हैं वह संपत्ति उन्होंने किराए पर ली है और उसका रेंट एग्रीमेंट उनके पास मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाने वाले व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। बता दे कि भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुणांक आज श्यामपुर नटराज बायपास मार्ग स्थित एक होटल में पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। बताया कि कुछ दिनों पहले हरिद्वार के एक व्यक्ति ने संपत्ति को लेकर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जो की बिल्कुल गलत है। जिस संपत्ति को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं वह उसे संपत्ति पर किराएदार है और किरायानामा उनके पास मौजूद है। प्रेस वार्ता के दौरान संपत्ति के मालिक भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने साफ कहा कि गलत तरीके से बयान बाजी कर संपत्ति पर हक जताया जा रहा है। जबकि संपत्ति के मूल दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। लक्ष्मी गुरंग उनके पिछले कई सालों से किराएदार हैं। उनके खिलाफ भी गलत बयान बाजी की गई है।


