
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश,ऋषिकेश पहुंचने पर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत का मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा समाज के हर वर्ग गरीब, अमीर, पहाड़ी और मैदानी के साथ खड़ा रहेगा। जो भी व्यक्ति उत्तराखंडी है और उत्तराखंड से प्रेम करता है, उसके हितों की रक्षा करना मोर्चा की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत बनाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और प्रदेश के विकास एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व प्रधान शंकर दयाल, प्रधान आशीष रांगढ़ बॉबी,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शुभांकित रावत, राहुल रावत, शैलेंद्र मिश्रा, संजय बुढ़ाकोटी,रविंद्र भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


