
Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क में धरने के 15वे दिन समिति द्वारा आंदोलन की धार को तेज करने को लेकर तय किया गया कि आज आज से धरने को तेज किया जाए समिति के सदस्यों द्वारा यह तय किया गया कि शीघ्र क्षेत्र के जागरूक प्रतिनिधियों की एक बैठक बुलाकर धरने के स्वरूप को वृहद करने की आवश्यकता है.
शुरुआत मे धरना क्रमिक अनशन पर चलाया जाए एवं मांगे पूरी ना होने पर आमरण अनशन में बदल जाए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है ना ही आंदोलनकारी के सम्मान में कोई फैसला लिया जा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता आक्रोशित है आज से हम सांकेतिक एकदिवसीय क्रमिक अनशन की ओर जा रहे हैं यदि शीघ्र सरकार कोई फैसला नहीं लेती है तो धरने को लगातार कर्मिक एवं आमरण अनशन तक भी हम लेकर जाएंगे. समाजसेवी विकास सेमवाल ने कहा कि सरकार को क्षेत्र की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए और उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुई शहीदों को याद करते हुए उनका सम्मान बहुत जरूरी हो जाता है यदि आने वाले कल में हमारे बच्चों को या आने वाली पीढ़ी को उत्तराखंड के इतिहास की सही जानकारी हम नहीं दे पाएंगे तो हम उत्तराखंड के दोषी कहलायेंगे इसलिए आज वक्त है हम सबको एक साथ खड़े होकर उत्तराखंड की अस्मिता एवं वैभव को पूर्ण सम्मान दिलाना होगा.
आज एक दिवसीय अनशन पर समिति के सदस्य गौतम राणा बैठे उन्होंने कहा की उत्तराखंड को बचाने एवं शहीदों के सम्मान मे अपने प्राणो की आहुति भी देनी पड़े तो मंजूर है.
आज बैठक में स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत राजेंद्र सिंह रावत.कुमेर सिंह रावत.कमल सिंह राणा. राजेश बोरा. वीरेद्र सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहें.


