






Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ऋषिकेश में अमर शहीद धन-धन बाबा दीप सिंह महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में संगतों ने हिस्सा लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष दीवान में निर्मल आश्रम से आईं रागी जत्था बीबी जसप्रीत कौर (रूबी दीदी) ने अपनी मधुर वाणी में वैराग्यमयी कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया। गुरु की महिमा और बाबा दीप सिंह के महान बलिदान के श्रवण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समाप्ति के पश्चात एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य का शुभारंभ हुआ। परम पूजनीय महंत राम सिंह महाराज एवं संत जोध सिंह महाराज ने अपने कर कमलों द्वारा शहीद संत सूरत सिंह धर्मार्थ चिकित्सालय का विधिवत उद्घाटन किया। यह अस्पताल क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गोबिंद सिंह समेत कमेटी सदस्यों और शहर की प्रमुख राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने शिरकत की। सरदार परमजीत सिंह डंग, सरदार देवेंद्र सिंह, राजेश अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, दिनेश डूडेजा, त्रिलोक कक्कड़, इंदु पाल चुग, मोती राम टुडेजा, प्रदीप चावला, सरदार अजमेर सिंह, सरदार जितेंद्र रोकी, सरदार प्रेम डग, मोहित जी, सरदार अजीत सिंह गोल्डी, सरदार जग्गी सिंह, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारी, पार्षद आशु डांग, पार्षद प्रिंस मनचंदा, ललित मोहन मिश्रा, दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा और जयेंद्र रमोला ने भी गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका। उद्घाटन समारोह में डॉ. लोकेश सलूजा, वी.बी. रतूड़ी और अनिल कुकरेती जैसे चिकित्सकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गुरुद्वारा कमेटी ने आए हुए सभी अतिथियों और संतों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया।










