







Nitya Samachar UK
ऋषिकेश 23 फरवरी : वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सोना देवी खरोला का सोमवार को निधन हो गया। सोना देवी के पति भोला सिंह खरोला भी उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी थे। निधन की सूचना सोना देवी के पुत्र और कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला ने दी। उन्होंने बताया कि अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान नेहरू मार्ग प्रगति विहार से मुक्ति धाम, चन्द्रेश्वर घाट के लिए मंगलवार को प्रातः 11 बजे प्रस्थान करेगी। गौरतलब है कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सोना देवी अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र डा. उत्तम सिंह खरोला राजकीय उप जिला चिकित्सालय में सीएमएस और विजय खरोला टीएचडीसी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। सोना देवी के आकस्मिक निधन से पूरी तीर्थनगरी में शोक का माहौल है।











