






Nitya Samachar UK
ऋषिकेश:प्रीती रावत हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी प्रेमी सुरेश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.,
SSP देहरादून अजय सिंह ने बताया की शुरुआती जांच और आसपास के लोगो से पूछताछ पर सामने आया कि मृतक महिला का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था तथा कोरोना के समय मृतक महिला सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी जिसके बाद से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना होता था इसके साथ ही सुरेश का मृतक महिला के घर पर आना-जाना शुरू हो गया था, सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था, पारिवारिक झगडे को स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी निपटने का काफी प्रयास किया गया परंतु सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक विवाद बढ़ता गया उक्त विवाद के चलते आरोपी सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 04 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया, लिए.
प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई, जिस कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण अभियुक्त एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा जिस कारण अभियुक्त अवसाद में भी आ गया था.
प्रथमदृष्टया अभियुक्त का मृतिका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक होने
तथा अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद,मे आकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया परिलक्षित हो रहा है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विवेचना की जा रही है।










