
Nitya Samachar UK
रुड़की:डेढ़ साल के मासूम बच्चे की लात मार मार कर हत्या करने वाले आरोपी पिता फैजान को पुलिस ने किया गिरफ्तार रुड़की की मंगलौर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की लात मार मार कर हत्या करने वाले मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र निवासी फैजान पुत्र तुफैल नाम के कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फैजान डेढ़ साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। फैजान की पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर फैजान पर मासूम बच्चे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने फैजान पर 5000 रूपये का इनाम घोषित कर दिया था।
बता दें की आरोपी फैजान का डेढ़ साल के एक बच्चे की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति की मौत होने के बाद फैजान के द्वारा महिला से शादी कर ली गई थी। शादी के बाद दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होने लगा था। फैजान महिला के पूर्व पति से जन्मे बच्चे की खाने पीने की व्यवस्था करने को लेकर परेशान हो चुका था। 7 फरवरी को मासूम बच्चा किसी कारण रो रहा था। जिसके बाद फैजान के द्वारा बच्चे को चुप करने के लिए पहले मासूम बच्चे के साथ मारपीट की गई। लेकिन बच्चा चुप नहीं हुआ तो आरोपी फैजान के द्वारा बच्चे की छाती पर लात मार मार कर उसकी हत्या कर दी गई। जिसके बाद आरोपी फैजान बच्चे की लाश को बिस्तर पर लिटाकर मौके से फरार हो गया था।
फैजान की पत्नी के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर फैजान पर बच्चे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस फैजान की तलाश कर रही थी। लेकिन फैजान पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था। जिसके बाद फैजान पर 5000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा फैजान को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को फोन पर हुई बातचीत में बताया गया कि अब फैजान को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।


